
खबर टाइम्स छत्तीसगढ़ 🇮🇳

पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिसमें देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के अनुक्रम में ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो महामंत्री नवीन यादव, एवं सरपंच गरीब साय बड़ा के मार्गदर्शन में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए।आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और इसमें भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसके जरिए लोगों को भारतीय सैनिकों के वीरतापूर्ण कार्यों से अवगत कराया जा रहा है।

इसके अनुक्रम में ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो महामंत्री नवीन यादव के मार्गदर्शन में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में लोग बड़े उत्साह पूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा गांव के मुख्य चौक से प्रारंभ हुई और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात पुनः पंचायत भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने भारतीय सैनिकों के पराक्रम को दर्शाते हुए तख्तियां थाम रखी थीं। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सैनिकों के समर्थन में जमकर नारे लगाए यात्रा के समापन के पश्चात भाजयुमो महामंत्री नवीन यादव ने लोगों को ऑपरेशन सिंदूर और इसमें भारतीय सैनिकों के पराक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के विरोध में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।