Close Menu
Khabar Times CG
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Times CGKhabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
      • Raigarh
      • Raipur
      • Bilaspur
      • Jashpur
    • Politics
    • Sports
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Khabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
    • Politics
    • Sports
    Home»Latest News»टेक्निकल इशू” या सुनियोजित लूट? आयुष्मान योजना के नाम पर अस्पताल में गरीब मरीज से लाखों की वसूली, अब न्याय की मांग…*
    Latest News

    टेक्निकल इशू” या सुनियोजित लूट? आयुष्मान योजना के नाम पर अस्पताल में गरीब मरीज से लाखों की वसूली, अब न्याय की मांग…*

    Ajit GuptaBy Ajit GuptaMay 25, 2025No Comments3 Mins Read110 Views
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Pinterest LinkedIn
    Follow Us
    Google News WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram
    IMG 20250525 WA0245

    *सरगुजा।* सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना, जिसका उद्देश्य देश के सबसे गरीब तबके को नि:शुल्क इलाज देना है उसी योजना को निजी अस्पतालों ने मुनाफाखोरी और लूट का जरिया बना लिया है। अंबिकापुर के लाइफ लाइन अस्पताल पर ऐसा ही एक गंभीर आरोप सामने आया है, जिसमें एक गरीब मरीज से लाखों रुपये नकद वसूले गए, जबकि उसका इलाज योजना के अंतर्गत पहले ही स्वीकृत था।अब सवाल उठ रहा है ये महज एक “टेक्निकल इशू” है, या फिर योजनाबद्ध तरीके से गरीबों को लूटने की सुनियोजित व्यवस्था?

    *पूरा मामला :* इलाज की आड़ में दोहरी कमाई? : ग्राम पंचायत रामनगर, थाना बिश्रामपुर (सूरजपुर) की राजकुमारी देवी को 11 फरवरी 2025 को सीने में तेज दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल सूरजपुर से अंबिकापुर के लाइफ लाइन अस्पताल में रेफर किया गया। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल ने उनसे पहले दिन ही ₹40,000 नकद लेकर एक इंजेक्शन लगाया — MIREL for intravenous use only।

    IMG 20250525 WA0252

    *RTI से हुआ खुलासा :*

    * 12 से 17 फरवरी: मेडिकल केस के तहत ₹50,000 की स्वीकृति*

    17 से 20 फरवरी: सर्जिकल केस के तहत ₹72,200 की स्वीकृति यानी अस्पताल को सरकार से कुल ₹1,22,200 मिलने तय थे फिर क्यों वसूले गए ₹2 लाख से ज्यादा नकद?धोखा सर्जरी की टाइमलाइन में भी :सर्जरी की गई 16 फरवरी को, लेकिन सरकारी मंजूरी मिली 17 फरवरी से – क्या यह घड़ी देखकर इलाज करने की व्यवस्था है, या फिर दस्तावेजों में हेरफेर?

    *डॉक्टरों के उलझे बयान, मरीजों का टूटा भरोसा :* सर्जरी के बाद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सूर्यवंशी ने दावा किया: “ब्लॉकेज का सफल ऑपरेशन हो गया है। मरीज ठीक हैं।”

    IMG 20250525 WA0259

    *पर 2 दिन बाद डॉ. असाटी का बयान:* “अभी दो और ब्लॉकेज बाकी हैं, सर्जरी एक महीने बाद होगी।”जब परिजनों ने सवाल उठाए, तो दोनों डॉक्टरों ने बयान बदल दिए “हां, दो ब्लॉकेज और बाकी हैं।” तो क्या यह मेडिकल लापरवाही है, या जानबूझकर इलाज को टुकड़ों में तोड़कर वसूली का जाल बुना गया?

    IMG 20250525 WA0247

    *समाजसेवी दीपक मानिकपुरी ने खोली पोल :* दीपक मानिकपुरी, जो सरगुजा अंचल में वर्षों से स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत हैं, इस मामले को सामने लाए। उन्होंने कहा:”यह मामला सिर्फ एक मरीज या एक अस्पताल का नहीं है, यह संविधान की आत्मा और गरीबों के अधिकारों पर हमला है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसे घोटाले आम हो जाएंगे।”

    *कहां-कहां दी गई शिकायतें :* परिजनों और दीपक मानिकपुरी ने 19 मई 2025 को शिकायतें दी-* थाना कोतवाली, अंबिकापुर* जिला कलेक्टर, सरगुजा* मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सरगुजा

    IMG 20250525 WA0258

    *अब उठ रहे हैं ये तीखे सवाल :** क्या “टेक्निकल इशू” सिर्फ बहाना था — या ये मरीज से पैसा वसूलने की स्क्रिप्ट है?* जब आयुष्मान कार्ड पर मंजूरी थी, तो नकद वसूली किस आधार पर?* सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग और ऑडिट क्यों नहीं होती?* डॉक्टरों के विरोधाभासी बयान से जनता का भरोसा कैसे बचेगा?*जनता की मांग : अब कोई समझौता नहीं!** लाइफ लाइन अस्पताल पर FIR दर्ज कर कड़ी जांच हो।* आयुष्मान योजना के क्लेम्स का स्वतंत्र ऑडिट हो।* दोषी डॉक्टरों और प्रबंधन का मेडिकल लाइसेंस तत्काल रद्द हो।* रियल-टाइम क्लेम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाए।

    *‘आयुष्मान’ तभी, जब सिस्टम ईमानदार हो :* सरगुजा के इस मामले ने साफ कर दिया है कि गरीबों की जिंदगी को भी मुनाफे की मशीन बना लिया गया है। सरकार की नाक के नीचे आयुष्मान योजना की आड़ में अपयशपूर्ण घटनाएं हो रही हैं — और जब तक प्रशासन आंखें मूंदे रहेगा, तब तक ये घटनाएं “टेक्निकल इशू” के नाम पर दबा दी जाएंगी।

    *अब सवाल प्रशासन से है, क्या वाकई न्याय होगा? या फिर ये भी एक “फाइलों में बंद” मामला बनकर रह जाएगा?…*

    IMG 20250525 WA0257
    IMG 20250525 WA0256
    IMG 20250525 WA0255
    IMG 20250525 WA0254
    IMG 20250525 WA0253
    IMG 20250525 WA0251
    IMG 20250525 WA0250
    IMG 20250525 WA0249
    IMG 20250525 WA0248
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram
    Previous Articleसड़क किनारे पैदल चल रहे बुजुर्ग किसान की पिकअप की चपेट में आने से मौके पर मौत
    Next Article ट्रैफिक रूल्स का पालन न करना पड़ेगा भारी, पुलिस ने शुरू की लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट व शराब पीकर वाहन चलाने पर 24 लोगों का किया गया लाइसेंस निलंबित…
    Avatar photo
    Ajit Gupta
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Khabar Times CG (खबर टाईम्स छत्तीसगढ़) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर नई नई ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है ताकि आप लोग ख़बरों की अपडेट पाते रहें।

    Related Posts

    Latest News

    जशपुर पुलिस ने पकड़ा 10 लीटर अवैध देसी कच्ची महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार

    October 21, 2025
    Latest News

    करोड़ों की ठगी का किया खुलासा, पुलिस ने दबोचा दो ठगों को

    October 19, 2025
    Latest News

    दशहरा मैदान में अतिक्रमण का खेल प्रशासन का कोई खौफ नहीं प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते भू-माफिया

    October 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Latest

    जशपुर पुलिस ने पकड़ा 10 लीटर अवैध देसी कच्ची महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार

    Aman GuptaOctober 21, 2025

    खबर टाइम्स छत्तीसगढ़ 🇮🇳 जशपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के…

    करोड़ों की ठगी का किया खुलासा, पुलिस ने दबोचा दो ठगों को

    October 19, 2025

    दशहरा मैदान में अतिक्रमण का खेल प्रशासन का कोई खौफ नहीं प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते भू-माफिया

    October 19, 2025

    घरघोड़ा बाजार में जाम, पटाखा दुकानों में गाइडलाइंस शून्य ; त्योहारी भीड़ में प्रशासन की चौकसी सिर्फ दिखावा!…

    October 18, 2025
    Categories
    • Latest News

    Khabar Times CG (खबर टाईम्स छत्तीसगढ़) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर नई नई ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है ताकि आप लोग ख़बरों की अपडेट पाते रहें।

    X (Twitter) Facebook YouTube Instagram
    About Us

    Owner/Editor : Ajit Gupta
    Address : Pathalgaon, Jashpur (C. G.)
    Pin : 496118

    Any Query Please Contact This 👇

    Email Us: ramjiajitgupta@gmail.com
    Contact: +917999698772

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Copyright © 2025 Khabar Times CG. All Rights Reserved | Designed by DEV Publication.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.