Close Menu
Khabar Times CG
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Times CGKhabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
      • Raigarh
      • Raipur
      • Bilaspur
      • Jashpur
    • Politics
    • Sports
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Khabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
    • Politics
    • Sports
    Home»Latest News»22 लाख का राशन घोटाला दबाने की दोहरी कार्रवाई से फूटा जन आक्रोश – छोटे चोर जेल में, बड़े घोटालेबाज को ‘सरकारी संरक्षण ?
    Latest News

    22 लाख का राशन घोटाला दबाने की दोहरी कार्रवाई से फूटा जन आक्रोश – छोटे चोर जेल में, बड़े घोटालेबाज को ‘सरकारी संरक्षण ?

    Ajit GuptaBy Ajit GuptaMay 27, 2025No Comments2 Mins Read809 Views
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Pinterest LinkedIn
    Follow Us
    Google News WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram
    IMG 20250527 WA0299

    खबर टाइम्स छत्तीसगढ़

    रायगढ़। धरमजयगढ़ में शासकीय राशन वितरण व्यवस्था की जड़ें कितनी सड़ चुकी हैं, इसका सबसे जीता-जागता उदाहरण सामने आया है।जहाँ एक ओर 88,854 रुपये की गड़बड़ी करने वाले दुकान संचालक को जेल में डाला गया, वहीं 22 लाख से ज्यादा राशन डकारने वालों को अब तक एफआईआर से भी राहत मिली हुई है। और यह सब हो रहा है एसडीएम के स्पष्ट आदेशों के बावजूद।एसडीएम का आदेश भी बेअसर! खाद्य अधिकारी की रहस्यमयी चुप्पी धरमजयगढ़ एसडीएम धनराज मरकाम ने जब जिम्मेदारी संभाली, तो राशन घोटालों पर सख्ती दिखानी शुरू की।15 मई को जबगा राशन दुकान के खिलाफ आदेश हुआ—24 घंटे में एफआईआर, आरोपी जेल में! लेकिन 8 मई को रूवाफुल दुकान के खिलाफ दिया गया आदेश आज भी धूल खा रहा है।22 लाख का घोटाला – फिर भी FIR नहीं! निश्चय नया सवेरा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित रूवाफुल राशन दुकान में:533.81 क्विंटल चावल (22,21,717 रुपये)चना, शक्कर, नमक समेत कुल गबन: 22,39,525.88 रुपये इसके लिए एसडीएम ने 8 मई को खाद्य अधिकारी सुधा चौहान को FIR दर्ज करने का स्पष्ट आदेश दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं। क्या ये अधिकारी की लापरवाही है या मिलीभगत?एक ही अधिकारी, दो चेहरा – किसे बचा रही हैं सुधा चौहान? भगवान सिंह पर 88 हजार के गबन पर FIR, गिरफ्तारी, जेल – सब कुछ 24 घंटे में।रामचरण चौहान और उसकी टीम पर 22 लाख के गबन के बावजूद ना एफआईआर, ना गिरफ्तारी, ना जवाबदेही।क्या इस ‘भेदभावपूर्ण कार्रवाई’ के पीछे कोई ‘ऊपर से आदेश’ है?क्या बड़े घोटालेबाज किसी रसूखदार की छाया में हैं?जनता पूछ रही है – कानून सबके लिए एक क्यों नहीं?एसडीएम के आदेश की अवहेलना किसके इशारे पर हो रही है?खाद्य अधिकारी पर कार्रवाई कब होगी? प्रशासनिक आदेशों को धत्ता बताने का अधिकार किसी अफसर को किसने दिया?अब जनता चुप नहीं बैठेगी!धरमजयगढ़ की गलियों में अब एक ही सवाल है –”22 लाख डकारने वाले आजाद क्यों?””गरीबों का राशन लूटने वाले सलाखों के पीछे कब होंगे?”यह मामला सिर्फ राशन घोटाले का नहीं, बल्कि शासन के प्रति जनता के भरोसे का है।अगर गरीब का निवाला लूटने वाले खुलेआम घूमते रहेंगे, तो प्रशासन का अस्तित्व ही सवालों के घेरे में होगा।अब बात सिर्फ कार्रवाई की नहीं, न्याय की है।धरमजयगढ़ मांग करता है 22 लाख के गबन पर तत्काल एफआईआर हो, और दोषियों को जेल भेजा जाए!वरना जनता सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram
    Previous Articleथाना जशपुर क्षेत्रांतर्गत व थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत मामले में नाबालिक बच्चों को भगाकर ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Next Article मुख्यमंत्री के जिले में राशन का बड़ा घोटाला , जनता तरस्त शासन प्रशासन मस्त ,आए दिन शिकायतों के बाद भी नहीं हो पा रहा है निराकरण दोषी कौन ?
    Avatar photo
    Ajit Gupta
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Khabar Times CG (खबर टाईम्स छत्तीसगढ़) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर नई नई ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है ताकि आप लोग ख़बरों की अपडेट पाते रहें।

    Related Posts

    Latest News

    पुलिस ने पूरे जिले में चलाया, बीती रात कोंबिंग गस्त का महा अभियान…

    June 1, 2025
    Latest News

    महिला के साथ, जान से मारने की धमकी देकर, जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल…

    June 1, 2025
    Latest News

    ये आत्महत्या नहीं, सिस्टम की संगठित हत्या है!” रायगढ़ में सूदखोरी ने निगल ली एक और ज़िंदगी…

    June 1, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Latest

    पुलिस ने पूरे जिले में चलाया, बीती रात कोंबिंग गस्त का महा अभियान…

    Aman GuptaJune 1, 2025

    खबर टाइम्स छत्तीसगढ़ जशपुर :- गौरतलब है कि बीती रात अपराध की रोकथाम व कानून…

    महिला के साथ, जान से मारने की धमकी देकर, जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल…

    June 1, 2025

    ये आत्महत्या नहीं, सिस्टम की संगठित हत्या है!” रायगढ़ में सूदखोरी ने निगल ली एक और ज़िंदगी…

    June 1, 2025

    सुशासन तिहार के मध्य जब कार्यक्रम में नहीं पहुंची एस डी एम तो विधायक के सवाल का जवाब देना एस डी एम मैडम को पड़ गया भारी,आनन फानन में बोल बैठी बहुत बड़ी झूठ जिससे आक्रोशित हो गए कार्यकर्ता,,

    June 1, 2025
    Categories
    • Latest News

    Khabar Times CG (खबर टाईम्स छत्तीसगढ़) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर नई नई ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है ताकि आप लोग ख़बरों की अपडेट पाते रहें।

    X (Twitter) Facebook YouTube Instagram
    About Us

    Owner/Editor : Ajit Gupta
    Address : Pathalgaon, Jashpur (C. G.)
    Pin : 496118

    Any Query Please Contact This 👇

    Email Us: ramjiajitgupta@gmail.com
    Contact: +917999698772

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Copyright © 2025 Khabar Times CG. All Rights Reserved | Designed by DEV Publication.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.