Close Menu
Khabar Times CG
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Times CGKhabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
      • Raigarh
      • Raipur
      • Bilaspur
      • Jashpur
    • Politics
    • Sports
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Khabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
    • Politics
    • Sports
    Home»Latest News»बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश: चार युवक व तीन नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद
    Latest News

    बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश: चार युवक व तीन नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    Aman GuptaBy Aman GuptaJune 19, 2025No Comments3 Mins Read196 Views
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Pinterest LinkedIn
    Follow Us
    Google News WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram

    खबर टाइम्स छत्तीसगढ़

    रायगढ़, 19 जून 2025 — कोतरारोड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर में सक्रिय एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार व्यस्क और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹92,000 है।

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। छानबीन और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरियों की कई वारदातों का खुलासा किया।

    1000641325

    ऐसे हुआ खुलासा–

    दिनांक 16 जून 2025 को प्रार्थी भीष्म कुमार दिनकर, निवासी किरोड़ीमल नगर, ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14-15 जून की रात उसकी प्लेटिना बाइक (CG 11 AV 2640) चोरी हो गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 266/2025 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    पुलिस को सूचना मिली कि कमलेश कर्ष नामक व्यक्ति अपने घर पर दो चोरी की मोटरसाइकिल रखे हुए है और उन्हें बेचने की फिराक में है। त्वरित दबिश देकर पुलिस ने उसे गोरखा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।

    पूछताछ में बड़ा खुलासा–

    कमलेश ने पूछताछ में बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी ठेला लगाता है और सब्जी बेचने के बहाने साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है, ताकि किसी को शक न हो। उसने अपने साथियों *कलम प्रसाद सिदार, दुर्गेश साहू, सूरज पटेल और तीन नाबालिगों* के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, साथ ही ये रात को भी सुन स्थान से बाइक चुराया करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे रायगढ़ के अलावा पूंजीपथरा, तमनार आसपास क्षेत्र से चोरी करना बताये हैं।

    बरामद मोटरसाइकिलें

    1. प्लेटिना CG 11 AV 2640 (चोरी की गई बाइक)
    2. पैशन प्रो (बिना नंबर)
    3. HF डिलक्स (बिना नंबर)
    4. हीरो स्प्लेंडर प्लस (बिना नंबर)
    5. होंडा साइन (बिना नंबर)
      कुल कीमत-₹92,000

    गिरफ्तार आरोपी:

    1. कमलेश कर्ष उर्फ मोटू, 40 वर्ष – मूल निवासी नवागढ़, वर्तमान में लाईनपारा किरोड़ीमल नगर
    2. दुर्गेश साहू, 24 वर्ष – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर
    3. कलम प्रसाद सिदार, 31 वर्ष – मूल निवासी सूरजपुर, वर्तमान में किरोड़ीमल नगर
    4. सूरज पटेल, 20 वर्ष – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर
    5. तीन नाबालिग – बाल संरक्षण न्यायालय में प्रस्तुत। प्रकरण में चोरी बाइक खरीदी बिक्री पर साक्ष्य अनुरूप धारा 317(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक राजकुमार पैकरा, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, संजय केरकेट्टा, शुभम तिवारी, लोकेश सिदार, दिलीप सिदार, प्रवीण राज, एवं शिवा प्रधान की सक्रिय भूमिका रही।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram
    Previous Articleस्थानीयों की आर्थिक नाकेबंदी पर उद्योग और प्रशासन की मिलीभगत से दमन, दर्ज कराई FIR…
    Next Article बांधापाली महिला के अंधे कत्ल का खुलासा: छाल पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला
    Aman Gupta

    Related Posts

    Latest News

    करोड़ों की ठगी का किया खुलासा, पुलिस ने दबोचा दो ठगों को

    October 19, 2025
    Latest News

    दशहरा मैदान में अतिक्रमण का खेल प्रशासन का कोई खौफ नहीं प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते भू-माफिया

    October 19, 2025
    Latest News

    घरघोड़ा बाजार में जाम, पटाखा दुकानों में गाइडलाइंस शून्य ; त्योहारी भीड़ में प्रशासन की चौकसी सिर्फ दिखावा!…

    October 18, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Latest

    करोड़ों की ठगी का किया खुलासा, पुलिस ने दबोचा दो ठगों को

    Aman GuptaOctober 19, 2025

    खबर टाइम्स छत्तीसगढ़ 🇮🇳 जशपुर :- थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत मदनपुर, इंजिको निवासी, प्रार्थी जागेश्वर लाल…

    दशहरा मैदान में अतिक्रमण का खेल प्रशासन का कोई खौफ नहीं प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते भू-माफिया

    October 19, 2025

    घरघोड़ा बाजार में जाम, पटाखा दुकानों में गाइडलाइंस शून्य ; त्योहारी भीड़ में प्रशासन की चौकसी सिर्फ दिखावा!…

    October 18, 2025

    जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया 08 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

    October 18, 2025
    Categories
    • Latest News

    Khabar Times CG (खबर टाईम्स छत्तीसगढ़) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर नई नई ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है ताकि आप लोग ख़बरों की अपडेट पाते रहें।

    X (Twitter) Facebook YouTube Instagram
    About Us

    Owner/Editor : Ajit Gupta
    Address : Pathalgaon, Jashpur (C. G.)
    Pin : 496118

    Any Query Please Contact This 👇

    Email Us: ramjiajitgupta@gmail.com
    Contact: +917999698772

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Copyright © 2025 Khabar Times CG. All Rights Reserved | Designed by DEV Publication.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.