Close Menu
Khabar Times CG
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Times CGKhabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
      • Raigarh
      • Raipur
      • Bilaspur
      • Jashpur
    • Politics
    • Sports
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Khabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
    • Politics
    • Sports
    Home»Latest News»04 साल से फरारी काट रहा शातिर आरोपी संदीप खाण्डेल अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ा
    Latest News

    04 साल से फरारी काट रहा शातिर आरोपी संदीप खाण्डेल अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Aman GuptaBy Aman GuptaJuly 15, 2025No Comments3 Mins Read181 Views
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Pinterest LinkedIn
    Follow Us
    Google News WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram

    खबर टाइम्स छत्तीसगढ़

    जशपुर :- पुराने मामलों के फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं पतासाजी हेतु जशपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” चलाया गया है, इसी के तहत् अभियान चलाकर फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तार की जा रही है, इस कार्य में पुलिस की टेक्निकल टीम को भी सम्मिलित किया गया है।
                 

    1000834352

    इसी तारतम्य में दिनांक 14.07.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि आस्ता, मनोरा के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से ठगी करने का आरोपी संदीप खण्डेल काफी दिनों बाद कुनकुरी में आया हुआ है, पुलिस के आने की भनक पाकर वह कुनकुरी से भागने की तैयारी कर कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं अन्य स्टाॅफ मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर भागने के दौरान आरोपी को दौड़ाकर पकड़कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाये। आरोपी संदीप खण्डेल ने पूछताछ में बताया कि कंपनी में मैनेजर का कार्य करता था, वह अपने साथीगण राजेन्द्र सिंह रौतिया एवं सूरजमणी भगत के साथ मिलकर आस्ता, माड़ो, बहेरना, अंधला, केसरा, डांड़टोली, खड़कोना, टेम्पू, चड़िया, सोगड़ा जाकर वहां के महिलाओं को स्पंदना कंपनी और भारत फायनेंस से जोड़कर प्रत्येक को 25-25 हजार रू. लोन दिलाकर आहरण कराये तथा उनसे 11-11 हजार रू. लेकर वन क्लिक शाॅप कंपनी से जोड़े, शेष रकम को आरोपियों द्वारा ठगी कर लिया गया। इस तरह उनके द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम पर लोन लेकर 35 लाख रू. ठगी करना बताया है। आरोपी संदीप खण्डेल उम्र 41 साल निवासी दपकला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 14.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
                

    आरोपी ने फरार अवधि के दौरान भोपाल एवं इन्दौर में काम बदल-बदल कर रहना बताया है। जशपुर पुलिस की टीम उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु काफी समय से लगी हुई थी, किन्तु उसके बार-बार ठिकाने बदलने से सफलता हासिल नहीं हो रही थी। इसी दौरान उसके कुनकुरी आने पर टेक्नीकल टीम एवं मुखबीर की सूचना पर उसके भागने के दौरान ही अभिरक्षा में लेने में सफलता मिली।  
                इस प्रकरण के सहआरोपी 1-सूरजमणी भगत उम्र 33 साल निवासी टेम्पू चौकी मनोरा को दिनांक 19.08.2021 एवं 2- राजेन्द्र सिंह रौतिया उम्र 40 साल निवासी डोभ थाना दुलदुला को दिनांक 13.09.2021 को गिरफ्तार किया गया है।
                     .उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्र.आर. 218 सुरेष गोंड़, आर. 191 अम्बुज सिंह का योगदान रहा है।
                 

    एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- *“ऑपरेशन अंकुश के तहत् पुराने मामलों के फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है, इसी कड़ी में उक्त 420 भा.द.वि. के फरार आरोपी संदीप खण्डेल को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी रहेगा।”*

    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram
    Previous Articleसीसीटीवी जागरूकता मुहिम में जनसहभागिता बढ़ी, संस्थान संचालक सड़क फोकस कैमरे लगा कर कर रहे सहयोग
    Next Article महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित बालिकाओं को गुडटच-बैडटच, अभिव्यक्ति एप्प, महिला विरुद्ध अपराध एवं कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई
    Aman Gupta

    Related Posts

    Latest News

    जशपुर पुलिस ने पकड़ा 10 लीटर अवैध देसी कच्ची महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार

    October 21, 2025
    Latest News

    करोड़ों की ठगी का किया खुलासा, पुलिस ने दबोचा दो ठगों को

    October 19, 2025
    Latest News

    दशहरा मैदान में अतिक्रमण का खेल प्रशासन का कोई खौफ नहीं प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते भू-माफिया

    October 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Latest

    जशपुर पुलिस ने पकड़ा 10 लीटर अवैध देसी कच्ची महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार

    Aman GuptaOctober 21, 2025

    खबर टाइम्स छत्तीसगढ़ 🇮🇳 जशपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के…

    करोड़ों की ठगी का किया खुलासा, पुलिस ने दबोचा दो ठगों को

    October 19, 2025

    दशहरा मैदान में अतिक्रमण का खेल प्रशासन का कोई खौफ नहीं प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते भू-माफिया

    October 19, 2025

    घरघोड़ा बाजार में जाम, पटाखा दुकानों में गाइडलाइंस शून्य ; त्योहारी भीड़ में प्रशासन की चौकसी सिर्फ दिखावा!…

    October 18, 2025
    Categories
    • Latest News

    Khabar Times CG (खबर टाईम्स छत्तीसगढ़) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर नई नई ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है ताकि आप लोग ख़बरों की अपडेट पाते रहें।

    X (Twitter) Facebook YouTube Instagram
    About Us

    Owner/Editor : Ajit Gupta
    Address : Pathalgaon, Jashpur (C. G.)
    Pin : 496118

    Any Query Please Contact This 👇

    Email Us: ramjiajitgupta@gmail.com
    Contact: +917999698772

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Copyright © 2025 Khabar Times CG. All Rights Reserved | Designed by DEV Publication.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.