Close Menu
Khabar Times CG
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Times CGKhabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
      • Raigarh
      • Raipur
      • Bilaspur
      • Jashpur
    • Politics
    • Sports
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Khabar Times CG
    • Home
    • World News
    • CG News
    • Politics
    • Sports
    Home»Latest News»पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाई महिला सरपंच के अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी को किया गिरफ्तार
    Latest News

    पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाई महिला सरपंच के अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी को किया गिरफ्तार

    Aman GuptaBy Aman GuptaApril 2, 2025No Comments4 Mins Read416 Views
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Pinterest LinkedIn
    Follow Us
    Google News WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram

    जशपुर: –उत्तम सिदार उम्र 40 साल निवासी डोंगादरहा ने चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 01 अप्रैल के लगभग 09 बजे मोटर सायकल मरम्मत करवाने घर से निकला था, लगभग 12ः20 बजे इसे इसकी पुत्री ने सूचना दिया कि घर के सिन्टेक्स टंकी के पास इसकी पत्नी श्रीमती प्रभावती बाई के सिर, गले में अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोंट पहुंचाया है, जिसे ईलाज हेतु कोतबा अस्पताल लेकर आये हैं, वहीं पर पहुचने हेतु कहने पर प्रार्थी के कोतबा अस्पताल में पहुंचने पर देखा कि उसकी पत्नी की मृत्यू हो चुकी है। मर्ग जाॅंच एवं पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू हत्या करने से होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    1000127749

    एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उक्त अंधे कत्ल के आरोपी की पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी हेतु रवाना किया गया, टीम में सायबर सेल, डाॅग स्कवायड एवं फारेंसिक एक्सपर्ट को भी सम्मिलित किया गया। पुलिस टीम को विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतिका नव निर्वाचित सरपंच है, उसकी 02 पुत्री हैं। घटना दिनांक के प्रातः लगभग 09 बजे मृतिका के पति उत्तम सिदार अपनी मोटर सायकल मरम्मत करवाने घर से बाहर किसी दुकान पर गये थे। मृतिका की दोनों पुत्री घर में थी उसी दौरान लगभग 09ः30 बजे पुत्री के बुआ की लड़की का फोन आया और वो बताई कि बस से आ रही हुं, लेने के लिये आओ तो दोनों बहनें घर से निकलकर बस का इंतजार करने के लिये रोड तरफ आ गई वो 12 बजे तक इंतजार की, परंतु उसकी बुआ की लड़की नहीं आई। उसी समय बुआ की लड़की ने उन्हें फोन कर बताया कि वो उसे अप्रैल फूल बना रही थी। इसके पश्चात् दोनों पुत्री घर में आ गये और माॅं को ढूंढते हुये घर के पीछे सिन्टेक्स टंकी के पास जाकर देखे तो उसकी माॅं घायल अवस्था में थी, उसके सिर, गले पर चोंट का निषान था, एवं परिजनों की सहायता से उसे ईलाज हेतु कोतबा अस्पताल में ले जाया गया था जहां उसकी मृत्यू हो गई।

    चूंकि हत्या महिला सरपंच की हुई थी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गया था और कई लोग इसे राजनैतिक प्रतिस्पर्धा पर हत्या का एंगल कह रहे थे। पुलिस ने इस मामले की जाॅंच हेतु कई एंगल रखे थे, उसमें एक एंगल यह भी था। पुलिस की टीम घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद ही समझ गई थी कि इस घटना में बाहर का व्यक्ति सम्मिलित नहीं है, क्योंकि घर के एक ही आंगन में उसकी जेठानी रहती है, उस दौरान हुई हत्या में बीच-बचाव करने जरूर आई होती। बाहर के व्यक्ति अगर घटना में सम्मिलित होता तो उसे कोई न कोई घर में प्रवेष करते हुये जरूर देखा होता। पुलिस द्वारा शक का दायरा परिवारवालों के उपर ही केन्द्रीत कर जेठानी से कड़ाई से पूछताछ करने पर वह पुलिस को गुमराह करते हुये स्वयं के द्वारा हत्या करना बता रही थी। पुलिस द्वारा उसके शारीरिक रूप से कमजोर होने एवं बीमार होने पर उक्त जघन्य अपराध को अंजाम की स्टोरी पर सहज विष्वास नहीं कर रही थी। उसके द्वारा हत्या करने की बात अपने पति को बताई तो वह 02 झापड़ मार दिया। आरोपी पुस्तम सिंह सिदार को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उसकी बहु से पुराना विवाद चल रहा था, मृतिका के अंधविष्वास करने से उसके परिवार के सदस्यों की तबियत हमेशा खराब रहती थी, मृतिका हमेशा उसके परिवार का मजाक उड़ाती थी। कुछ दिन पूर्व में वह परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश किया था एवं पत्नी एवं 03 पुत्रियों को जहर देकर मारने की सोचा था। इसी बात से वह घटना दिनांक को मौका पाकर घर में रखे कुल्हाड़ी लेकर मृतिका के घर गया और उसे टांगी से वारकर हत्या कर दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि – महिला सरपंच की हत्या करने के आरोपी को पुलिस टीम द्वारा अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से जाॅंच कर 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस टीम के अतिषीघ्र मामले का खुलासा करने पर उन्हें नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram
    Previous Articleगौ तस्करी का महागठजोड़ : प्रशासन, पुलिस और सफेदपोशों की सरपरस्ती में बेखौफ तस्कर, सरकार के आदेश हवा में!
    Next Article पत्थलगांव विकासखण्ड अंतर्गत सड़क के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक गोमती साय विष्णु के सुशासन में क्षेत्र को होगा सर्वांगीण विकास – गोमती साय
    Aman Gupta

    Related Posts

    Latest News

    जशपुर पुलिस ने पकड़ा 10 लीटर अवैध देसी कच्ची महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार

    October 21, 2025
    Latest News

    करोड़ों की ठगी का किया खुलासा, पुलिस ने दबोचा दो ठगों को

    October 19, 2025
    Latest News

    दशहरा मैदान में अतिक्रमण का खेल प्रशासन का कोई खौफ नहीं प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते भू-माफिया

    October 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Latest

    जशपुर पुलिस ने पकड़ा 10 लीटर अवैध देसी कच्ची महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार

    Aman GuptaOctober 21, 2025

    खबर टाइम्स छत्तीसगढ़ 🇮🇳 जशपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के…

    करोड़ों की ठगी का किया खुलासा, पुलिस ने दबोचा दो ठगों को

    October 19, 2025

    दशहरा मैदान में अतिक्रमण का खेल प्रशासन का कोई खौफ नहीं प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते भू-माफिया

    October 19, 2025

    घरघोड़ा बाजार में जाम, पटाखा दुकानों में गाइडलाइंस शून्य ; त्योहारी भीड़ में प्रशासन की चौकसी सिर्फ दिखावा!…

    October 18, 2025
    Categories
    • Latest News

    Khabar Times CG (खबर टाईम्स छत्तीसगढ़) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर नई नई ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है ताकि आप लोग ख़बरों की अपडेट पाते रहें।

    X (Twitter) Facebook YouTube Instagram
    About Us

    Owner/Editor : Ajit Gupta
    Address : Pathalgaon, Jashpur (C. G.)
    Pin : 496118

    Any Query Please Contact This 👇

    Email Us: ramjiajitgupta@gmail.com
    Contact: +917999698772

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    Copyright © 2025 Khabar Times CG. All Rights Reserved | Designed by DEV Publication.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.